Feature news

The Way to get Money with no tension



This is smarter way to get money online so keep try to get money

Click on this Link >> http://bit.ly/1d6EX68 
Learn more »

Darde Dil ki sifarish ker de koi yha


इस दर्द-ए-दिल कि सिफारिश 
अब कर दे तू यहाँ 
कि मिल जाए इसे वो बारिश
जो भीगा दे पूरी तरह  

क्या हुआ असर 
तेरे साथ रह कर ना जाने 
कि होश मुझे ना रहा 
लफ्ज़ मेरे थे ज़ुबान पे आके रुके 
पर हो ना सके वो बयान 
धड़कन तेरा ही नाम जले 
आँखें भी पैग़ाम ये दे 
तेरी नज़र का ही ये असर है 
मुझ पे जो हुआ 

इस दर्द-ए-दिल कि सिफारिश 
अब कर दे तू यहाँ 
कि मिल जाए इसे वो बारिश
जो भीगा दे पूरी तरह  
Learn more »

Time is Money and Sprite make Money easier


एक साधु था , वह रोज घाट के किनारे बैठ कर चिल्लाया करता था ,”जो चाहोगे सो पाओगे”, जो चाहोगे सो पाओगे।”
बहुत से लोग वहाँ से गुजरते थे पर कोई भी उसकी बात पर ध्यान नहीँ देता था और सब उसे एक पागल आदमी समझते
थे।
एक दिन एक युवक वहाँ से गुजरा और उसनेँ उस साधु की आवाज सुनी , “जो चाहोगे सो पाओगे”, जो चाहोगे सो पाओगे।” ,और आवाज सुनते ही उसके पास चला गया। उसने साधु से पूछा -”महाराज आप बोल रहे थे कि ‘जो चाहोगे सो पाओगे’ तो क्या आप मुझको वो दे
सकते हो जो मैँ जो चाहता हूँ?”
साधु उसकी बात को सुनकर बोला – “हाँ बेटा तुम जो कुछ भी चाहता है मैँ उसे जरुर दुँगा, बस तुम्हे मेरी बात माननी होगी। लेकिन पहले ये तो बताओ कि तुम्हे आखिर चाहिये क्या?” युवक बोला-” मेरी एक ही ख्वाहिश है मैँ हीरों का बहुत बड़ा व्यापारी बनना चाहता हूँ। “
साधू बोला ,” कोई बात नहीँ मैँ तुम्हे एक हीरा और एक मोती देता हूँ, उससे तुम जितने भी हीरे मोती बनाना चाहोगे बना पाओगे !”
और ऐसा कहते हुए साधु ने अपना हाथ आदमी की हथेली पर रखते हुए कहा , “ पुत्र , मैं तुम्हे दुनिया का सबसे अनमोल हीरा दे रहा हूं, लोग इसे ‘समय’ कहते हैं, इसे तेजी से अपनी मुट्ठी में पकड़ लो और इसे कभी मत गंवाना, तुम इससे जितने चाहो उतने हीरे बना सकते हो “ युवक अभी कुछ सोच ही रहा था कि साधु उसका दूसरी हथेली , पकड़ते हुए बोला , ” पुत्र , इसे पकड़ो , यह दुनिया का सबसे कीमती मोती है , लोग इसे “धैर्य ” कहते हैं , जब कभी समय देने के बावजूद परिणाम ना मिलें तो इस कीमती मोती को धारण कर लेना , याद
रखना जिसके पास यह मोती है, वह दुनिया में कुछ भी प्राप्त कर सकता है। “ युवक गम्भीरता से साधु की बातों पर विचार करता है
और निश्चय करता है कि आज से वह कभी अपना समय बर्बाद नहीं करेगा और हमेशा धैर्य से काम लेगा । और ऐसा सोचकर वह हीरों के एक बहुत बड़े व्यापारी के यहाँ काम शुरू करता है और अपने मेहनत और ईमानदारी के बल पर एक दिन खुद भी हीरों का बहुत बड़ा व्यापारी बनता है। 

Friends, ‘समय’ और ‘धैर्य’ वह दो हीरे- मोती हैं जिनके बल पर हम बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। अतः ज़रूरी है कि हम अपने कीमती समय को बर्बाद ना करें और अपनी मंज़िल तक पहुँचने के लिए धैर्य से काम ले
Learn more »

The Life begain with a PAL(पल)

एक कण पाषाण भी है, 
एक कण पहचान भी है।
एक कण का ऋण किसी को, 
आयु का एहसान भी है।

एक प्रण पर प्राण लुटते
एक प्रण एक मान भी है।
एक तृण लघुतम अनोखा,
डूबते को जान भी है।

एक पल एक आयु भी है,
जीव का सम्मान भी है।
एक पल हँसता हँसाता,
प्रीति का अनुमान भी है।

एक पल पर दासता का,
जिन्दगी को त्राण भी है।
एक पल पर सुख समृद्धि,
दूसरा अवसान भी है।
Learn more »

नुसखे : नेत्र रोग



• यदि आँखों में जलन व लालिमा रहती हो तो ग्वार पाठे का ठण्डा गूदा आँखों पर बांधें। इससे लाभ होता है।
• त्रिफला चूर्ण को शहद में मिलाकर रात को सोते समय सेवन करने से आँखों की बहुत-सी बीमारियाँ दूर हो जाती हैं।
• आँवलेेेे को कूट कर दो घण्टे तक पानी में उबालने के बाद छानकर ठंडा करके दिन में तीन बार इस जल की बूंदें आँखों में डालें। इससे नेत्र रोग से राहत महसूस होती है।
• बेल की पत्तियों का रस निकाल कर बारीक कपड़े से छान लें। एक-दो बूँदें आँख में डालने से आँख का दर्द करना, आँख आना तथा आंखों से धुंधलापन की शिकायत दूर हो जाती है। आँखों की चुभन, पीड़ा, शूल आदि से भी राहत महसूस होती है।
• आंखों के इलाज में लौकी का छिलका बहुत उपयोगी है। लौकी का छिलका साये में सुखाने के बाद इसे जला लें। इसे खरल में पीस कर बहुत बारीक कर लें। सुबह तीन-तीन सलाई दोनों आँखों में सुरमे की तरह लगाने से कुछ दिनों के बाद आंख संबंधी सारे विकार दूर हो जाते हैं।
• इमली के बीजों की गिरी पत्थर पर घिस कर लेप-सा बनाकर गुहेरी पर लगाने से ठण्डक मिलती है। इससे गुहेरी ठीक भी हो जाती है।
Learn more »

औषधीय गुणों की खान है गर्म पानी - Boil Water




गुनगुना पानी और स्वास्थ्य-

गुनगुने पानी को मुंह में घुमा घुमा कर घूंट घूंट करके पीने से मोटापा नियंत्रित होता है ।

गुनगुना पानी जोड़ों के बीच चिकनाई का काम करता है, जिससे गठिया रोगों की आशंका काफी कम हो जाती है।

गुनगुना पानी शरीर में मौजूद गंदगी को साफ करने की प्रक्रिया तेज करता है और गुर्दों के माध्यम से गंदगी बाहर निकल जाती हैं।

पाचन किर्या मजबूत होती है कब्ज से रहत मिलती है ।

थोड़ा अधिक गुनगुना गर्म पानी रक्तप्रवाह को सुचारू रखता है।

गुनगुने पानीमें नींबू और शहद मिलाकर लेने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

गुनगुना पानी सौंदर्य और स्वास्थ्य को और त्वचा संबंधी बीमारियों को ठीक रखता है

पानी से प्यास बुझने के साथ साथ पाचन-तंत्र से लेकर मस्तिष्क विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है।

गुनगुना पानी घूंट घूंट करके पिने से शरीर ज्यादा हल्का चुस्त और दुरुस्त होता है

बचपन से अगर शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलेगा, तो हड्डियां भी कमजोर होंगी।

मेहनत करने के पहले थोड़ा गुनगुना पानी पी ले थकान कम महसूस होगी और आपका शरीर ज्यादा हल्का महसूस करेगा ।
Learn more »

Good Morning - Love is life without love nothing is possible



Ye Na Socho Ki Faqat Naam Liya Karta Hai,
Ek Dewana Teri Chahat Me Jiya Karta Hai,
Wo Janta Hai Ki Tu Us ke Muqaddar Me Nahi,
Phir bhi Har Roz Tujhe Yaad Kiya Karta Hai,
.
Kuch Nahi Mangta RAB Se Kabhi Kuch Apne Liye,
Teri Khushiyo Ki Dua Maang Liya Karta Hai,
Raat Ko Yaad Me Teri Jo Tadapta Hai Dil,
Chand Se Ja Ke Teri Baate Kiya Karta Hai........
Learn more »

Stop Killing The Girl



एक स्त्री एक दिन एक स्त्रीरोग विशेषज्ञ के पास के गई और बोली,
" डाक्टर मैँ एक गंभीर समस्या मेँ हुँ और मेँ आपकी मदद चाहती हुँ । मैं गर्भवती हूँ, आप किसी को बताइयेगा नही मैने एक जान
पहचान के सोनोग्राफी लैब से यह जान लिया है कि मेरे गर्भ में एक बच्ची है । मै पहले से एक बेटी की माँ हूँ और मैं किसी भी दशा मे
दो बेटियाँ नहीं चाहती ।" डाक्टर ने कहा,"ठीक है, तो मेँ आपकी क्या सहायता कर सकता हु ?" तो वो स्त्री बोली," मैँ यह चाहती हू कि इस
गर्भ को गिराने मेँ मेरी मदद करें।" डाक्टर अनुभवी और समझदार था। थोडा सोचा और फिर बोला,"मुझे लगता है कि मेरे
पास एक और सरल रास्ता है जो आपकी मुश्किल को हल कर देगा।" वो स्त्री बहुत खुश हुई.. डाक्टर आगे बोला, " हम एक काम करते है
आप दो बेटियां नही चाहती ना ?? ? तो पहली बेटी को मार देते है जिससे आप इस अजन्मी बच्ची को जन्म दे सके और आपकी समस्या का हल भी हो जाएगा. वैसे भी हम को एक बच्ची को मारना है तो पहले वाली को ही मार देते है ना.?" तो वो स्त्री तुरंत बोली"ना ना डाक्टर.".!!! हत्या करना गुनाह है पाप है और वैसे भी मैं अपनी बेटी को बहुत चाहती हूँ । उसको खरोंच भी आती है तो दर्द का अहसास मुझे होता है डाक्टर तुरंत बोला,"पहले कि हत्या करो या अभी जो जन्मा नही उसकी हत्या करो दोनो गुनाह है पाप हैं ।"
यह बात उस स्त्री को समझ आ गई । वह स्वयं की सोच पर लज्जित हुई और पश्चाताप करते हुए घर चली गई । 
क्या आपको समझ मेँ आयी अगर आई हो तो SHARE , COPY करके दुसरे लोगो को भी समझाने मे मदद कीजिये ना महेरबानी. बडी कृपा होगी । हो सकता है आपका ही एक share , LIKE किसी की सोच बदल दे.. और एक कन्या भ्रूण सुरक्षित, पूर्ण विकसित!!
Learn more »

FULL FORMS OF COMPUTER RELATEDTERMS - 2



*********************************
* JPEG = Joint Photographic ExpertGroup
* BMP = Bitmap
* SWF = Shock Wave Flash
* WMV = Windows Media Video
* WMA = Windows Media Audio
* WAV = Waveform Audio
* PNG = Portable Network Graphics
* DOC = Document (Microsoft Corporation)
* PDF = Portable Document Format
* M3G = Mobile 3D Graphics
* M4A = MPEG-4 Audio File
* NTH = Nokia Theme (series 40)
* THM = Themes (Sony Ericsson)
* MMF = Synthetic Music Mobile Application File
* NRT = Nokia Ringtone
* XMF = Extensible Music File
* WBMP = Wireless Bitmap Image
* DVX = DivX Video
* HTML = Hyper Text Markup Language
* WML = Wireless Markup Language
* CD - Compact Disk.
* DVD - Digital Versatile Disk.
* CRT - Cathode Ray Tube.
* DAT - Digital Audio Tape.
* DOS - Disk Operating System.
* GUI - Graphical User Interface.
* HTTP - Hyper Text Transfer Protocol.
* IP - Internet Protocol.
* ISP - Internet Service Provider.
* TCP - Transmission Control Protocol.
* UPS - UninterruptiblePower Supply.
* HSDPA - High Speed Downlink Packet Access.
* EDGE - Enhanced Data Rate for GSM[Global System for Mobile
Communication] Evolution.
* VHF - Very High Frequency.
* UHF - Ultra High Frequency.
* GPRS - General Packet Radio Service.
* WAP - Wireless Application Protocol.
* TCP - Transmission Control Protocol .
* ARPANET - Advanced Research Project Agency Network.
* IBM - International Business Machines.
* HP - Hewlett Packard.
* AM/FM - Amplitude/ Frequency Modulation.
* WLAN - Wireless
Learn more »

FULL FORMS OF COMPUTER RELATEDTERMS


*********************************
* HTTP - Hyper Text Transfer Protocol.
* HTTPS - Hyper Text Transfer Protocol Secure.
* IP - Internet Protocol.
* URL - Uniform Resource Locator.
* USB - Universal Serial Bus.
* VIRUS - Vital Information Resource Under Seized.
* 3G - 3rd Generation.
* GSM - Global System for Mobile Communication.
* CDMA - Code Divison Multiple Access.
* UMTS - Universal Mobile Telecommunication System.
* SIM - Subscriber Identity Module.
* AVI = Audio Video Interleave
* RTS = Real Time Streaming
* SIS = Symbian OS Installer File
* AMR = Adaptive Multi-Rate Codec
* JAD = Java Application Descriptor
* JAR = Java Archive

* JAD = Java Application Descriptor
* 3GPP = 3rd Generation Partnership Project
* 3GP = 3rd Generation Project
* MP3 = MPEG player lll
* MP4 = MPEG-4 video file
* AAC = Advanced Audio Coding
* GIF = Graphic InterchangeableFormat
Learn more »

!!!!!!!!!!!!!! लडकों को सम्मान दे !!!!!!!!!!!!



एक लड़के की शादी हो गई..
कल का लड़का आज पति बन गया..

* कल तक मौज करता, हर एक पर फब्तियां कसने वाला लड़का,
अब किसी का रखवाला बन गया..

* कल तक अंडरवियर पर पूरे घर में घूमने वाला लड़का,
आज नाईट सूट पहन कर बेडरूम में जाना सीख गया..

* रोज मजे से पैसे खर्च करने वाला लड़का
आज साग-सब्जी का भाव करना सीख गया..

* कल तक FULL SPEED में बाइक चलाने वाला लड़का,
आज BIKE के पीछे बैठालकर हौले हौले चलाना सीख गया..

* कल तक तो तीन टाईम फुल खाना खाने वाला लड़का
आज अपने ही घर में खाना बनाने में मदद कराना सीख गया...

* हमेशा जिद करने वाला लड़का,
आज किसी की जिदों को पूरा करना सीख गया..

* कल तक तो मम्मी से काम करवाता लड़का,
आज बीबी के काम करना सीख गया..

* कल तक तो भाई-बहन के साथ झगड़ा करता लड़का,
आज साली सालों से प्यार से बोलना सीख गया..

* पिता की आँख का पानी,
बीबी के ग्लास का पानी बन गया..

* फिर लोग कहते हैं कि बेटा पराया हो गया..
यह बलिदान केवल लड़का ही कर सकता है, जो अपने ही घर में रहकर पराया हो जाता है इसिलिए हमेशा बेचारे लड़के की झोली दया और प्यार से भरी रखना
बात निकली है तो दूर तक जानी चाहिये!!!

लडकों को सम्मान दे!!!
Learn more »

Live With Pain


Learn more »

Shrimad Bhagwat Geeta - The Power of India


आज जानिए "श्री मद्-भगवत गीता" के बारे में-

किसको किसने सुनाई?
उ.- श्रीकृष्ण ने अर्जुन को सुनाई।

कब सुनाई?
उ.- आज से लगभग 7 हज़ार साल पहले सुनाई।

भगवान ने किस दिन गीता सुनाई?
उ.- रविवार के दिन।

कोनसी तिथि को?
उ.- एकादशी

कहा सुनाई?
उ.- कुरुक्षेत्र की रणभूमि में।

कितनी देर में सुनाई?
उ.- लगभग 45 मिनट में

क्यू सुनाई?
उ.- कर्त्तव्य से भटके हुए अर्जुन को कर्त्तव्य सिखाने के लिए और आने वाली पीढियों को धर्म-ज्ञान सिखाने के लिए।

कितने अध्याय है?
उ.- कुल 18 अध्याय

कितने श्लोक है?
उ.- 700 श्लोक

गीता में क्या-क्या बताया गया है?
उ.- ज्ञान-भक्ति-कर्म योग मार्गो की विस्तृत व्याख्या की गयी है, इन मार्गो पर चलने से व्यक्ति निश्चित ही परमपद का अधिकारी बन जाता है।

गीता को अर्जुन के अलावा
और किन किन लोगो ने सुना?
उ.- धृतराष्ट्र एवं संजय ने

अर्जुन से पहले गीता का पावन ज्ञान किन्हें मिला था?
उ.- भगवान सूर्यदेव को

गीता की गिनती किन धर्म-ग्रंथो में आती है?
उ.- उपनिषदों में

गीता किस महाग्रंथ का भाग है....?
उ.- गीता महाभारत के एक अध्याय शांति-पर्व का एक हिस्सा है।

गीता का दूसरा नाम क्या है?
उ.- गीतोपनिषद

गीता का सार क्या है?
उ.- प्रभु श्रीकृष्ण की शरण लेना

गीता में किसने कितने श्लोक कहे है?
उ.- श्रीकृष्ण ने- 574
अर्जुन ने- 85
धृतराष्ट्र ने- 1
संजय ने- 40.


अपनी युवा-पीढ़ी को गीता जी के बारे में जानकारी पहुचाने हेतु इसे ज्यादा से ज्यादा शेअर करे। धन्यवाद
Learn more »

Eat Well Think Well (Vegetarian help to think good thought)



"जैसा खाए अन्न, वैसा बनता मन"

एक बार एक ऋषि ने सोचा कि लोग गंगा में पाप धोने जाते है, तो इसका मतलब हुआ कि सारे पाप गंगा में समा गए और गंगा भी पापी हो गयी . अब यह जानने के लिए तपस्या की, कि पाप कहाँ जाता है ? तपस्या करने के फलस्वरूप देवता प्रकट हुए , ऋषि ने पूछा कि भगवन जो पाप गंगा में धोया जाता है वह पाप कहाँ जाता है ? भगवन ने कहा कि चलो गंगा से ही पूछते है , दोनों लोग गंगा के पास गए और कहा कि , हे गंगे ! जो लोग तुम्हारे यहाँ पाप धोते है तो इसका मतलब आप भी पापी हुई . गंगा ने कहा मैं क्यों पापी हुई , मैं तो सारे पापों को ले जाकर समुद्र को अर्पित कर देती हूँ ,
अब वे लोग समुद्र के पास गए , हे सागर ! गंगा जो पाप आपको अर्पित कर देती है तो इसका मतलब आप भी पापी हुए . समुद्र ने कहा मैं क्यों पापी हुआ , मैं तो सारे पापों को लेकर भाप बना कर बादल बना देता हूँ ,
अब वे लोग बादल के पास गए, हे बादलों ! समुद्र जो पापों को भाप बनाकर बादल बना देते है , तो इसका मतलब आप पापी हुए . बादलों ने कहा मैं क्यों पापी हुआ , मैं तो सारे पापों को वापस पानी बरसा कर धरती पर भेज देता हूँ , जिससे अन्न उपजता है , जिसको मानव खाता है . उस अन्न में जो अन्न जिस मानसिक स्थिति से उगाया जाता है और जिस वृत्ति से प्राप्त किया जाता है , जिस मानसिक अवस्था में खाया जाता है , उसी अनुसार मानव की मानसिकता बनती है ....
शायद इसीलिये कहते हैं .."जैसा खाए अन्न, वैसा बनता मन"
Learn more »

The Power only make Harmful result



You need power, only when you want to do something harmful, 
Love is Enough to get everything done........ ~ Charlie Chaplin

Learn more »

The Value of a Man



लोहे की दुकान में अपने पिता के साथ काम कर रहे एक बालक ने अचानक ही अपने पिता से पुछा – “पिताजी इस दुनिया में मनुष्य की क्या कीमत होती है ?”

पिताजी एक छोटे से बच्चे से ऐसा गंभीर सवाल सुन कर हैरान रह गये.

फिर वे बोले “बेटे एक मनुष्य की कीमत आंकना बहुत मुश्किल है, वो तो अनमोल है.”

बालक – क्या सभी कीमती और महत्त्वपूर्ण हैं ?

पिताजी – हाँ बेटे.

बालक कुछ समझा नही उसने फिर सवाल किया – तो फिर इस दुनिया मे कोई गरीब तो कोई अमीर क्यो है? किसी की कम रिस्पेक्ट तो किसी की ज्यादा क्यो होती है?

सवाल सुनकर पिताजी कुछ देर तक शांत रहे और फिर बालक से स्टोर रूम में पड़ा एक लोहे का रॉड लाने को कहा.

रॉड लाते ही पिताजी ने पुछा – इसकी क्या कीमत होगी?

बालक – 200 रूपये.

पिताजी – अगर मै इसके बहुत से छोटे-छटे कील बना दू तो इसकी क्या कीमत हो जायेगी ?

बालक कुछ देर सोच कर बोला – तब तो ये और महंगा बिकेगा लगभग 1000 रूपये का .

पिताजी – अगर मै इस लोहे से घड़ी के बहुत सारे स्प्रिंग बना दूँ तो?

बालक कुछ देर गणना करता रहा और फिर एकदम से उत्साहित होकर बोला ” तब तो इसकी कीमत बहुत ज्यादा हो जायेगी.”

फिर पिताजी उसे समझाते हुए बोले – “ठीक इसी तरह मनुष्य की कीमत इसमे नही है की अभी वो क्या है, बल्की इसमे है कि वो अपने आप को क्या बना सकता है.”

बालक अपने पिता की बात समझ चुका था .

Friends अक्सर हम अपनी सही कीमत आंकने मे गलती कर देते है. हम अपनी present status को देख कर अपने आप को valueless समझने लगते है. लेकिन हममें हमेशा अथाह शक्ति होती है. हमारा जीवन हमेशा सम्भावनाओ से भरा होता है. हमारी जीवन मे कई बार स्थितियाँ अच्छी नही होती है पर इससे हमारी Value कम नही होती है. मनुष्य के रूप में हमारा जन्म इस दुनिया मे हुआ है इसका मतलब है हम बहुत special और important हैं . हमें हमेशा अपने आप को improve करते रहना चाहिये और अपनी सही कीमत प्राप्त करने की दिशा में बढ़ते रहना चाहिये..
Learn more »

My friends always Happy


मैंने भगवान से कहा,
"मेरे सभी दोस्तों को खुश
रखना."
.
.
.
.
भगवन बोले, "ठीक है तेरे
कहने पर
सिर्फ 4
दिन के लिए. वो चार
दिन तू बता,"
.
मैं बोला ठीक है,
" summer day "
" winter day "
" rainy day "
" spring day "
.
.
.
.
भगवान् confused
हो गए बोले,
"ये तो पूरा साल मांग
लिया,
नहीं चलेगा सिर्फ 3
दिन,"
.
मैं फिर बोला "ठीक है,
" yesterday "
" today "
" tomorrow "
.
.
.
.
भगवन फिर Confused
बोले, "सिर्फ
दो दिन."
.
मैं बोला "ठीक है दिन
और रात,"
.
.
.
.
भगवान् फिर Confused
बोले."सिर्फ
1
दिन"
.
मैं बोला "हरदिन.".
.
.
.
.
भगवन हंसने लगे और बोले
"अच्छा बाबा
तुम
और
तुम्हारे दोस्त सदा खुश
रहो "......
happy new year to my all frnds .
Learn more »

2013 साल की सूची चुनिन्दा लोगों की



नाराज ऑफ द इयर - लालकृष्ण आडवाणी
लाचार ऑफ द इयर - मनमोहन सिंह
सरताज ऑफ द इयर - #narendramodi
तलाक ऑफ़ द इयर - ऋतिक - सुजैन
जोक ऑफ द ईयर - फूड सिक्योरिटी बिल
बकवास ऑफ द ईयर - दागी अध्यादेश
नौटंकी ऑफ द ईयर - दिल्ली की सरकार कैसे बने ?
बेघर ऑफ द ईयर - शीला दीक्षित
बयानवीर ऑफ द ईयर - बेनी प्रसाद
अत्याधिक जानकार ऑफ द ईयर - राज बब्बर
ऊँगलीबाज ऑफ द ईयर - तरुण तेजपाल
मिटटी पलीद ऑफ़ द इयर - कांग्रेस
निष्कासन ऑफ द ईयर - दुर्गा शक्ति नागपाल
बिमारी ऑफ़ द इयर - खांसी ऑफ़ केजरीवाल
घोटाला ऑफ़ द इयर - हाहाहा एक हो तो बताऊँ via कांग्रेस
धारा ऑफ द ईयर - 370 एंड 377
चुनावी जीत ऑफ़ द इयर - भाजपा चार राज्यों में
फरार ऑफ द ईयर - नारायण साईं
रिटायर ऑफ द ईयर - सचिन तेंदुलकर
कु-पिता,कुमाता ऑफ द ईयर - तलवार दम्पत्ति
नाकारा पूत ऑफ द ईयर - अखिलेश यादव
हठयोगी ऑफ द ईयर - बाबा रामदेव
महा ढोंगी ऑफ द इयर - आसाराम बापू
गिरफ़्तार ऑफ द ईयर - संजय दत्त
फर्जी ऑफ द ईयर - फर्जीवाल उर्फ खुजली वाल उर्फ अरविंद केजरीवाल
मूर्ख आफ द ईयर- फर्जीवाल समर्थक
Learn more »

2014 में किस पर होगी शनि की टेढ़ी नजर


ब्रह्मांड का सबसे रहस्मय ग्रह शनि साल 2014 में तुला व वृश्चिक राशि में चलायमान रहेगा। उससे पहले शनि तुला राशि में 2 मार्च से 3 अगस्त 2014 तक व्रत गति में परिभ्रमण करेंगे। शनि का परिभ्रमण भिन्न-भिन्न राशियों को अलग-अलग प्रकार से प्रभावित करेगा।

मेष राशि- साल 2014 में शनि आपकी राशि से सप्तम स्थान पर 2 नवंबर 2014 तक भ्रमण करेंगे। सप्तम भाव में शनि की स्थिति कार्यक्षेत्र व आजीविका की स्थिति ठीक-ठाक रखेगी परंतु पारिवारिक दृष्टि से यह समय आपके लिए काफी उत्तेजनापूर्ण रहेगा। संतान व बड़े बुजुर्गों को लेकर चिंता की स्थिति बनेगी। पति-पत्नी में मतभेद संभव है। बिजनेस में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।
2 मार्च से 3 अगस्त 2014 के मध्य शानिदेव अपनी वक्र गति पर रहेंगे। इस समय कारोबार में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। क्रोध व वाणी पर काबू रखें अन्यथा धन हानि हो सकती है। 2 नवंबर 2014 से शनि की ढैय्या आपको लग जाएगी। आठवां शनि करियर व काम-काज को लेकर तनाव पैदा करेगा। मेहनत का पूरा लाभ नहीं मिलेगा।

उपाय
1- सवा पांच रत्ती का नीलम या उपरत्न (नीली) सोना, चांदी या तांबे की अंगूठी में अभिमंत्रित करवा कर धारण करें।
2- शनि यंत्र के साथ नीलम या फिरोजा रत्न गले में लॉकेट की आकृति में पहन सकते हैं, यह उपाय भी उत्तम है।
3- किसी भी विद्वान ब्राह्मण से या स्वयं शनि के तंत्रोक्त, वैदिक मंत्रों के 23000 जाप करें या करवाएं। ये है शनि का तंत्रोक्त मंत्र-
ऊँ प्रां प्रीं स: श्नैश्चराय नम:
4- शनिवार को व्रत रखें। चींटियों आटा डालें।
5- जूते, काले कपड़े, मोटा अनाज व लोहे के बर्तन दान करें।

वृषभ राशि- साल 2014 में शनि वृषभ राशि से छठे व सातवें स्थान में गतिशील रहेंगे। 2 नवंबर तक छठे स्थान में शनि का परिभ्रमण धन लाभ के संकेत दे रहा है। किसी नए काम की रूपरेखा बन सकती है। आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा।
मार्च से अगस्त के बीच शनि की व्रक गति स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह बन सकती है। इस दौरान संपत्ति विवाद व संतान संबंधी समस्या भी रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर निवेश करें तो बेहतर रहेगा। 2 नवंबर से शनि आपकी राशि से सातवे स्थान पर आ जाएगा। डायबीटिज, ब्लडप्रेशर व ह्रद्य संबंधी बीमारियों से सचेत रहें।

उपाय
1- शनिवार के दिन काले घोड़े की नाल या समुद्री नाव की कील से लोहे की अंगूठी बनवाएं। उसे तिल्ली के तेल में सात दिन शनिवार से शनिवार तक रखें तथा उस पर शनि मंत्र के 23000 जाप करें। शनिवार के दिन शाम के समय इसे धारण करें।
2- यह अंगूठी मध्यमा (शनि की अंगुली) में ही पहनें तथा इसके लिए पुष्य, अनुराधा, उत्तरा, भाद्रपद एवं रोहिमी नक्षत्र सर्वश्रेष्ठ है।
3- किसी भी विद्वान ब्राह्मण से या स्वयं शनि के तंत्रोक्त, वैदिक मंत्रों के 23000 जाप करें या करवाएं।
मंत्र- ऊँ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।


मिथुन राशि- 2 नवंबर 2014 तक शानि मिथुन राशि से पांचवे स्थान में गतिशील रहेंगे। शनि का यह परिभ्रमण कारोबार व व्यापारिक रूप से अच्छा है परंतु स्वास्थ्य व पारिवारिक दृष्टि से इसे इतना अनुकूल नहीं कहा जा सकता। कारोबार व नौकरी में आपको आगे बढऩे के लिए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 3 अगस्त 2014 तक शानि की व्रक गति के कारण संतान के अध्ययन, करियर व विवाह को लेकर आप चिंतिंत रहेंगे।
परिवार व कुटुंब में किसी बात को लेकर कुछ विवाद हो सकता है, इस समय आपको अपनी सूझ-बूझ से काम लेना होगा। 2 नवंबर से शनिदेव छठे भाव में आकर आपके शत्रुओं को प्रताडि़त करेंगे। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

उपाय
1- शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए 7 प्रकार के अनाज व दालों को मिश्रित करके पक्षियों को चुगाएं।
2- बैंगनी रंग का सुगंधित रूमाल अपने पास रखें।
3- शनिदेव के सामने खड़े रहकर दर्शन न करें, एक ओर खड़े रहकर दर्शन करें जिससे की शनिदेव की दृष्टि सीधे आप पर नहीं पड़े।
4- सवा पांच रत्ती का नीलम या उपरत्न (नीली) सोना, चांदी या तांबे की अंगूठी में अभिमंत्रित करवा कर धारण करें।

कर्क राशि- साल 2014 में शनि आपकी राशि से चौथे व पांचवें स्थान पर भ्रमण करेंगे। 2 नवंबर तक शनि की ढैय्या की स्थिति चल रही है। काम-काज व आजीविका में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनेंगी। करियर में परेशानी आएगी, काम बनते-बनते अंतिम समय में जाकर अटक जाएगा। 2 मार्च से 3 अगस्त के बीच शनि अपनी वक्र गति से चलेंगे। इस समय आप किसी कोर्ट-कचहरी के झंझट में पड़ सकते हैं।
नौकरी में लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पाने के कारण उच्च अधिकारियों की डांट सुननी पड़ सकती है। 2 नवंबर तक शनि की ढैय्या का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा, इसके पहले शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। अंजाने लोगों पर भरोसा न करें। घर की स्थिति भी थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। 2 नवंबर के बाद स्थिति थोड़ी सामान्य होने लगेगी।

उपाय
1- प्रत्येक शनिवार को शाम के समय बड़(बरगद) और पीपल के पेड़ के नीचे सूर्योदय से पहले स्नान आदि करने के बाद कड़वे तेल का दीपक लगाएं और दूध एवं धूप आदि अर्पित करें।
2- काले धागे में बिच्छू घास की जड़ को अभिमंत्रित करवा कर शनिवार के दिन श्रवण नक्षत्र में या शनि जयंती के शुभ मुहूर्त में धारण करने से भी शनि संबंधी सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
3- शनिवार के दिन इन10 नामों से शनिदेव का पूजन करें-
कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।
सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।
अर्थात: 1- कोणस्थ, 2- पिंगल, 3- बभ्रु, 4- कृष्ण, 5- रौद्रान्तक, 6- यम, 7, सौरि, 8- शनैश्चर, 9- मंद व 10- पिप्पलाद। इन दस नामों से शनिदेव का स्मरण करने से सभी शनि दोष दूर हो जाते हैं।

सिंह राशि- साल 2014 में शनिदेव 2 नवंबर तक आपकी राशि से तीसरे स्थान में भ्रमणशील रहेंगे। शनि का यह प्रभाव परिश्रम व मेहनत के बाद आपकी उन्नति को दर्शा रहा है। शनि का यह परिभ्रमण आपके स्वास्थ्य को उत्तम रखेगा। कष्ट व रोगों से निजात मिलेगी। घर-परिवार में भी वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। आपके शत्रु आपके विरुद्ध कोई षडय़ंत्र कर सकते हैं, सावधान रहें।
2 मार्च से 3 अगस्त के बीच आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। 2 नवंबर के बाद शनि की ढैय्या आपकी राशि पर रहेगी। कोई अप्रिय घटना की स्थिति बन सकती है। मित्र व सहयोगी आपको धोखा दे सकते हैं इसलिए आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा न करें। धन हानि होने की भी संभावना है।

उपाय
1- काली गाय की सेवा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। उसके शीश पर रोली लगाकर सींगों में कलावा बांधकर धूप-आरती करनी चाहिए। फिर परिक्रमा करके गाय को बूंदी के चार लड्डू खिला दें।
2- हर शनिवार उपवास रखें। सूर्यास्त के बाद हनुमानजी का पूजन करें। पूजन में सिंदूर, काली तिल्ली का तेल, इस तेल का दीपक एवं नीले रंग के फूल का प्रयोग करें।
3- सवा पांच रत्ती का नीलम या उपरत्न(नीली) सोना, चांदी या तांबे की अंगूठी में अभिमंत्रित करवा कर धारण करें।
4- जूते, काले कपड़े, मोटा अनाज व लोहे के बर्तन दान करें।


कन्या राशि- साल 2014 में शनि की साढ़ेसाती कन्या राशि पर चल रही है। शनि का दूसरे स्थान में परिभ्रमण धन की आवक को लेकर परेशानी खड़ी करेगा। आपको शनि की साढ़ेसाती अंतिम पाद की चल रही है, जो 2 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। इस साल आपको मेहनत व परिश्रम खूब करना पड़ेगी। दूसरे भाव में शनि के साथ राहु का प्रभाव खर्च में बढो़त्तरी कराएगा।
घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य इस वर्ष आपकी चिंता का कारण बनेगा। व्यापार व कारोबार में भी आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी में भी बार-बार रूकावटें आ सकती हैं। इस दौरान अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। 2 नवंबर से शनि की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी। तीसरे स्थान में शनि आकर साल के अंत में आपके पराक्रम व यश को बढ़ाएंगे।

उपाय
1- शनिवार के दिन बंदरों और काले कुत्तों को लड्डू खिलाने से भी शनि का कुप्रभाव कम हो जाता है अथवा काले घोड़े की नाल या नाव में लगी कील से बना छल्ला धारण करें।
2- शुक्रवार की रात काले चने पानी में भिगो दे। शनिवार को ये चने, कच्चा कोयला, हल्की लोहे की पत्ती एक काले कपड़े में बांधकर मछलियों के तालाब में डाल दें। यह टोटका पूरा एक साल करें। इस दौरान भूल से भी मछली का सेवन न करें।
3- किसी भी विद्वान ब्राह्मण से या स्वयं शनि के तंत्रोक्त, वैदिक मंत्रों के 23000 जाप करें या करवाएं। ये है शनि का तंत्रोक्त मंत्र-
ऊँ प्रां प्रीं स: श्नैश्चराय नम:
4- शनिवार को व्रत रखें। चींटियों आटा डालें।

तुला राशि- शनि की साढ़ेसाती साल 2014 में तुला राशि पर चल रही है। जहां शनि आपकी स्वयं की राशि में चलायमान होकर आजीविका व काम-काज में भयंकर संघर्ष उत्पन्न करेगा वहीं नौकरी में एक के बाद एक रूकावटें भी आती रहेंगी। इष वर्ष शनि आपकी राशि में स्थित है। रोजगार संबंधी समस्याएं आने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों पर अधिकारी व सहकर्मियों के साथ तनाव हो जाएगा।
2 मार्च से 3 अगस्त के बीच शनि व्रक गति से चलेंगे। इस समय आप किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। अजनबी लोगों पर एकदम से पूरा भरोसा नहीं करें। व्यर्थ की यात्राएं होंगी व परिवार में भी तनावपूर्ण स्थितियां निर्मित होंगी। 2 नवंबर से शनि दूसरे स्थान में आकर आपके लिए परेशानी उत्पन्न करेंगे। यह स्थिति आपके लिए अच्छी नहीं होगी।

उपाय
1- शनिवार के दिन सवा-सवा किलो काले चने अलग-अलग तीन बर्तनों में भिगो दें। इसके बाद नहाकर, साफ वस्त्र पहनकर शनिदेव का पूजन करें और चनों को सरसौं के तेल में छौंककर इनका भोग शनिदेव को लगाएं और अपनी समस्याओं के निवारण के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद पहला सवा किलो चना भैंसे को खिला दें। दूसरा सवा किलो चना कुष्ट रोगियों में बांट दें और तीसरा सवा किलो चना अपने ऊपर से ऊतारकर किसी सुनसान स्थान पर रख आएं। इस टोटके को करने से शनिदेव के प्रकोप में अवश्य कमी होगी।
2- सवा किलो काला कोयला, एक लोहे की कील एक काले कपड़े में बांधकर अपने सिर पर से घुमाकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।


वृश्चिक राशि- साल 2014 में आपको शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि गोचरवश इस साल आपकी राशि से बारहवें व आपकी ही राशि में भ्रमण करेंगे। शनि की साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव आपके करियर व एज्युकेशन को प्रभावित करेगा। नौकरी, कार्यक्षेत्र व प्लेसमेंट में एक के बाद एक समस्या व परेशानी की स्थिति रहेगी। व्यापार में भी धन हानि के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर और वर्करों पर आंख मूंद कर भरोसा न करें।
धन का अपव्यय होगा इसलिए इस समय में अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, इसी के चलते आप परेशानियों से थोड़ी निजात पा सकते हैं। 2 नवंबर से शनिदेव आपकी स्वयं की राशि में आ जाएंगे, इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर स्पष्ट दिखाई देगा। खान-पान, योग, व्यायाम व दिनचर्या को व्यवस्थित करें।

उपाय
1- शनिवार के दिन शनि यंत्र की स्थापना व पूजन करें। इसके बाद प्रतिदिन इस यंत्र की विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। प्रतिदिन यंत्र के सामने सरसों के तेल का दीप जलाएं। नीला या काला पुष्प चढ़ाएं ऐसा करने से लाभ होगा।
2- शनिवार या शनि जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर कुश (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठ जाएं। सामने शनिदेव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें व उसकी पंचोपचार से विधिवत पूजन करें। इसके बाद रूद्राक्ष की माला से नीचे लिखे किसी एक मंत्र की कम से कम पांच माला जप करें तथा शनिदेव से सुख-संपत्ति के लिए प्रार्थना करें। यदि प्रत्येक शनिवार को इस मंत्र का इसी विधि से जप करेंगे तो शीघ्र लाभ होगा।

धनु राशि- साल 2014 में शनिदेव पूरे साल आपकी राशि से एकादश स्थान में गतिशील रहेंगे। यह वर्ष आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस साल आपको आर्थिक क्षेत्र में कईं शानदार उपलब्धियां मिलने की संभावना बन रही हैं। व्यापार में आप नई तकनीक का इस्तेमाल कर अपने भाग्य को चमका सकते हैं। साल 2014 में मकान, जमीन-जायदाद व स्थाई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। इस साल आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा लेकिन मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें।
घर-परिवार में भी स्थिति सामान्य रहेगी परंतु 2 मार्च से 3 अगस्त के बीच शनि वक्र स्थिति में रहेंगे। इस बीच आपका कोई प्रेम-प्रसंग उजागर हो सकता है, जिससे परिवार में तनाव रहेगा। किसी निकट रिश्तेदार से बिछोह हो सकता है। 3 अगस्त के बाद परिस्थितियां पक्ष में आ जाएंगी। 2 नवंबर से आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरु हो जाएगी। इसके बाद का समय आपके लिए कष्टकारी रहेगा।

उपाय
1- शनिवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनि दोष की शांति के लिए हनुमानजी से प्रार्थना करें। बूंदी के लड्डू का भोग भी लगाएं।
2- शनिवार के दिन ग्यारह साबूत नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करें और शनिदेव से जीवन को सुखमय बनाने के लिए प्रार्थना करें।
3- प्रत्येक शनिवार को शाम के समय बड़(बरगद) और पीपल के पेड़ के नीचे सूर्योदय से पहले स्नान आदि करने के बाद कड़वे तेल का दीपक लगाएं और दूध एवं धूप आदि अर्पित करें।
4- सवा पांच रत्ती का नीलम या उपरत्न(नीली) सोना, चांदी या तांबे की अंगूठी में अभिमंत्रित करवा कर धारण करें।


मकर राशि- साल 2014 मकर राशि के लोगों के लिए उपलब्धियों का समय रहेगा। इस वर्ष शनिदेव 2 नवंबर 2014 तक दशम स्थान में परिभ्रमण करेंगे। रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है। व्यापार बढ़ाने की योजना सफल साबित होगी और धन लाभ होगा। घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है लेकिन घबराने की कोई बात नहीं रहेगी। आप इस साल जमकर मेहनत करेंगे।
विद्यार्थियों के लिए करियर में सफलता की स्थितियां बनेंगी। 2 नवंबर से शनि एकादश भाव में आकर धन हानि के योग बना रहा है। नए निवेश से पहले सावधानी रखें। किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। करियर व नौकरी में लक्ष्यों को प्राप्त करने का दबाव रहेगा।

उपाय
1- शमी वृक्ष की जड़ को विधि-विधान पूर्वक घर लेकर आएं। शनिवार के दिन श्रवण नक्षत्र में या शनि जयंती के दिन किसी योग्य विद्वान से अभिमंत्रित करवा कर काले धागे में बांधकर गले या बाजू में धारण करें। शनिदेव प्रसन्न होंगे तथा शनि के कारण जितनी भी समस्याएं हैं, उनका निदान होगा।
2- काले धागे में बिच्छू घास की जड़ को अभिमंत्रित करवा कर शनिवार के दिन श्रवण नक्षत्र में या शनि जयंती के शुभ मुहूर्त में धारण करने से भी शनि संबंधी सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
3- शनिवार के दिन इन10 नामों से शनिदेव का पूजन करें-
कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।
सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।
अर्थात: 1- कोणस्थ, 2- पिंगल, 3- बभ्रु, 4- कृष्ण, 5- रौद्रान्तक, 6- यम, 7, सौरि, 8- शनैश्चर, 9- मंद व 10- पिप्पलाद। इन दस नामों से शनिदेव का स्मरण करने से सभी शनि दोष दूर हो जाते हैं।

कुंभ- साल 2014 में शनिदेव आपकी राशि से नवम स्थान में गतिशील रहेंगे। शनि का यह परिभ्रमण आपकी उन्नति में सहायक होगा। काम-काज में नई तकनीक का इस्तेमाल कर आप अपने मुनाफे को कई गुना बढ़ा सकते हैं। कुल मिलाकर कुंभ राशि के लिए यह समय उत्तरोत्तर उन्नति का है। इस समय आप सफलता की राह में निरंतर नई मंजिलें तय करेंगें। विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ परिणाम देने वाला रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं लेकिन इन सभी के बीच अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें तो बेहतर रहेगा। 2 मार्च से 3 अगस्त के बीच शनि वक्र गति में आकर आपके स्वास्थ्य के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। इस समय में आपकी कार्यक्षमता में भी थोड़ी कमी आ सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। 2 नवंबर से शनि दशम स्थान में आकर आजीविका व काम-काज में बढ़ोत्तरी कराएंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है।

उपाय
1- शनिवार के दिन बंदरों और काले कुत्तों को लड्डू खिलाने से भी शनि का कुप्रभाव कम हो जाता है अथवा काले घोड़े की नाल या नाव में लगी कील से बना छल्ला धारण करें।
2- शनि यंत्र के साथ नीलम या फिरोजा रत्न गले में लॉकेट की आकृति में पहन सकते हैं, यह उपाय भी उत्तम है।
3- बैंगनी रंग का सुगंधित रूमाल अपने पास रखें।
4- शनिदेव के सामने खड़े रहकर दर्शन न करें, एक ओर खड़े रहकर दर्शन करें जिससे की शनिदेव की दृष्टि सीधे आप पर नहीं पड़े।
5- शनिवार के दिन हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। चोले में सरसौं या चमेली के तेल का उपयोग करें और इन तेलों से ही दीपक भी जलाएं।


मीन राशि- साल 2014 में मीन राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव 2 नवंबर तक रहेगा। काम-काज में रुकावटें आएंगी साथ ही स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य की छोटी-छोटी समस्याएं साल भर चलती रहेंगी। नौकरी व करियर के क्षेत्र में भी कईं परेशानियों का सामना करना पड़ेगा परंतु 2 मार्च से 3 अगस्त के बीच शनि व्रत स्थिति में रहेंगे, इस बीच धन हानि के प्रबल योग बन रहे हैं। इस समय सावधान रहने की जरुरत है।
किसी अजनबी पर भरोसा न करें तो बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ रहेगा। बृहस्पति 19 जून के बाद पंचम स्थान में आकर करियर व अध्ययन में सफलता दिलाएंगे। शनि की ढैय्या के कारण आपको खूब भटकना पड़ेगा। यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। 2 नवंबर से शनि की ढैय्या का प्रभाव भी समाप्त हो जाएगा। शेष वर्ष शुभ फल देने वाला रहेगा।

उपाय
1- चोकरयुक्त आटे की 2 रोटी लेकर एक तेल और दूसरी घी से चुपड़ दें। तेल वाली रोटी पर थोड़ा मिष्ठान रखकर काली गाय को खिला दें इसके बाद दूसरी रोटी भी खिला दें और शनिदेव का स्मरण करें।
2- शनिवार के दिन एक कांसे की कटोरी में तिल का तेल भर कर उसमें अपना मुख देख कर और काले कपड़े में काले उड़द, सवा किलो अनाज, दो लड्डू, फल, काला कोयला और लोहे की कील रख कर डाकोत(शनि का दान लेने वाला) को दान कर दें।
3- शनिवार के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनि दोष की शांति के लिए हनुमानजी से प्रार्थना करें। बूंदी के लड्डू का भोग भी लगाएं।
4- शनिवार के दिन ग्यारह साबूत नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करें और शनिदेव से जीवन को सुखमय बनाने के लिए प्रार्थना करें।
5- किसी भी विद्वान ब्राह्मण से या स्वयं शनि के तंत्रोक्त, वैदिक मंत्रों के 23000 जाप करें या करवाएं। ये है शनि का तंत्रोक्त मंत्र-
ऊँ प्रां प्रीं स: श्नैश्चराय नम:
Learn more »
My Wish To You Is To Have A Great Beginning Of The Year And More Blessings Throughout And End With Joy.

For a new year to bring you something new, make a move, like a butterfly tearing its cocoon! Make a move!

Happy New Year
Learn more »