Feature news

Showing posts with label life movement. Show all posts

The Life begain with a PAL(पल)

एक कण पाषाण भी है, 
एक कण पहचान भी है।
एक कण का ऋण किसी को, 
आयु का एहसान भी है।

एक प्रण पर प्राण लुटते
एक प्रण एक मान भी है।
एक तृण लघुतम अनोखा,
डूबते को जान भी है।

एक पल एक आयु भी है,
जीव का सम्मान भी है।
एक पल हँसता हँसाता,
प्रीति का अनुमान भी है।

एक पल पर दासता का,
जिन्दगी को त्राण भी है।
एक पल पर सुख समृद्धि,
दूसरा अवसान भी है।
Learn more »